ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोबर खरीद के भुगतान में भ्रष्टाचार, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीद के भुगतान में भ्रष्टाचार का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि जिसके पास मवेशी कम हैं, उन्हें ज्यादा भुगतान किया गया है। तो कहीं गोबर कम खरीदा गया और भुगतान ज्यादा किया गया है, गड़बड़ी हुई है ।

जांच कराएंगे क्या? मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जारी की गई राशि की जानकारी दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इसकी जांच करानी होगी। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रश्न संदर्भ समिति इसकी जांच करेगी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने सहमति दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *