• January 3, 2026

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार : कल्पना सोरेन

 झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार : कल्पना सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) के हरमू स्थित कार्यालय पहुंचीं। कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को धुर्वा के शहीद मैदान में आयोजित आईएनडीआईए गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस महारैली में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे।

केंद्रीय कार्यालय से बाहर निकलते समय कल्पना सोरेन ने कहा कि समय कम होने की वजह से आज ज्यादा बात नहीं हो पायी। उन्होंने कहा कि हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया है। उलगुलान के साथ आगे बढ़कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी और अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाला है। यह उलगुलान है और आईएनडीआईए गठबंधन की रैली को कैसे मजबूती दी जाये, इस पर बात हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *