केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो आईएएस अफसरों को कलेक्टर के पद से हटा दिया है।उन्हें चुनावी कामकाज से पृथक करने का आदेश दिया था।सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें बीती देर शाम मंत्रालय में अटैच आदेश जारी कर दिया है। बिलासपुर के कलेक्टर रहे संजीव कुमार झा और राजनांदगाव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को अब सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में अटैच कर दिया है। इस सम्बन्ध में आयोग के निर्देश पर आधिकारिक […]Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद आज रायपुर पहुंचेंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद आज (गुरुवार) शाम रायपुर आ रहे हैं। वे शुक्रवार को भाजपा मीडिया की प्रचार की रणनीति के संबंध में बैठक लेंगे और तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक में भाग लेने के बाद धरसींवा,आरंग अभनपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। ज्ञात हो कि इन […]Read More
रानीगंज कोयला खदान हादसे में तीन श्रमिकों के शव बरामद
पश्चिम बंगाल के कोयलांचल क्षेत्र आसनसोल के रानीगंज में एक बार फिर दुर्घटना में मजदूरों की जान गई है। यहां कोयला खदान धंसने से तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है। यह हादसा रानीगंज में ईसीएल के कुनुस्तारिया इलाके में नारायणकुडी ओपन पिट कोयला खदान में हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि बुधवार दोपहर नारायणकुडी खदान में धंसाव हो गया था। गुरुवार को मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा है […]Read More
जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में रेटा गांव के पास गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि यूपी के फर्रुखाबाद से प्राइवेट स्लीपर बस जयपुर जा रही थी। इस दौरान रेटा गांव के पास नेशनल हाईवे पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते […]Read More
फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक जायलो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद जाइलो में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से चालक को जायलो से बाहर निकाला गया। जायलो पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी चिनीमिल के निकट एक जायलो बृहस्पतिवार को अनियंत्रित हो गई। इसके […]Read More






