टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष लगातार धरना दे रहे हैं। सहायक अध्यापक धरने के 127वें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए राजभवन के समक्ष एकजुट हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। मौके पर प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे […]Read More
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस तक मिलेंगे रेडिमेड गोमय दीपक
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी तक लखनऊ के श्रीसुरभि गौशाला की दुकान पर रेडिमेड गोमय दीपक मिलेगा। गाय के गोबर से बने गोमय दीपक या कोई भी दीये को प्राण प्रतिष्ठा की शाम के वक्त घरों में जलाने की अपील की गयी है। राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कालेज चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर श्रीसुरभि गौशाला स्थित है। यहां विभिन्न किस्म की गायें हैं। गाय के दूध, दही, […]Read More
मंगलवार को सेक्टर-65 सीएनजी पंप के पास दो डंपर की भिडंत हो गई। दोनों में आग लग गई। आग में जलने से एक चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम रूपेश सिंह निवासी गांव मोठूका जिला सीकर राजस्थान बताया गया है। दोनों डंपर सेक्टर-73 फरीदाबाद में रोडी लेकर आ रहे थे। कोहरा होने के कारण गड्ढों को देखते हुए अगले डंपर चालक ने ब्रेक लगाए। पिछले वाले डंपर ने जोर से टक्कर मार दी। […]Read More
शहर के साथ लगते गांव बीघड़ में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में कार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि घर के बाहर खेल रहा एक लडक़ा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ […]Read More
किसानों की समस्या को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मंगलवार को राज्य पुलिस भर्ती में आयु की छूट व किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पैदल मार्च निकाला। जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च लेकर निकले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ को पुलिस बल ने बैरिकेट कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रालोद ने आज राज्य पुलिस भर्ती में आयु की छूट व किसानों के […]Read More






