थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को ससुराल आए एक युवक ने पहले पत्नी और फिर स्वयं को गोली मार ली। दंपत्ति को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक का पत्नी से पूर्व का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद आगरा के थाना एत्माउदौल क्षेत्र के संदीप नगर निवासी रवि की ससुराल फिरोजाबाद के खेड़ा गणेशपुरा में है। विवाद के कारण कई सालों से पत्नी वर्षा […]Read More
वाराणसी में चार मंजिलें भवन में लगी भीषण आग, लाखों
भेलूपुर थाना क्षेत्र के गौरीगंज रविन्द्रपुरी में स्थित साड़ी कारोबारी के चार मंजिले मकान में भीषण आग लग गई। भीषण आग पर जब तक काबू पाया जाता लाखों रूपये मूल्य की कीमती साड़ियां, घर के सामान, कपड़े, अनाज जलकर खाक हो गए। साड़ी कारोबारी और उसके परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है। गौरीगंज रविन्द्रपुरी तिराहे के समीप साड़ी कारोबारी रिजवान अहमद, अरमान अहमद और रुखसार […]Read More
सरगुजा जिले के पर्यटक क्षेत्र मैनपाट में शनिवार देर रात एक घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जल गए। बच्चों की मां उन्हें घर में छोड़ कर दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोस में गई थी। जब वह वापस लौटी तो कच्चे घर को आग से घिरा पाया। सुबह तीनों बच्चों के अवशेष मिले हैं। आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं है। रविवार सुबह मौके पर तहसीलदार मैनपाट समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि […]Read More
मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 225 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 206 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों […]Read More
छठे दिन मां कात्यायनी और ललिता गौरी के दरबार में
वासंतिक चैत्र नवरात्र में बाबा विश्वनाथ की नगरी मातृशक्ति की आराधाना में लीन है। नवरात्र के छठवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने परम्परानुसार नवदुर्गा के दर्शन के क्रम में संकठा घाट पर आत्माविश्वेश्वर मंदिर परिसर स्थित मां कात्यायनी देवी और गौरी स्वरूप में ललिता गौरी के दरबार में हाजिरी लगाई। भोर से ही श्रद्धालु देवी के दोनों स्वरूप के दरबार में पहुंचते रहे। तड़के शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहेगा। मां […]Read More






