चंबा थाने के तहत देहरादून से चंबा की ओर आ रहा यूटिलिटी वाहन कद्दूखाल के पास गुरुवार को तड़के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चंबा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। चालक सुमन (32) पुत्र शूरवीर सिंह मौके पर ही मृत पाया गया। वह ग्राम सिवालीपातल तहसील कंडीसौड़ (टिहरी) का […]Read More
दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके के बिलौना कला गांव की तलाई वाली ढाणी में शादी समारोह में शामिल 108 रिश्तेदार फूड पॉयजनिंग से बीमार हो गए। सभी ने मावे की रबड़ी खाई थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े कि उन्हें अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बिलौना कला गांव निवासी भरत लाल मीणा के बेटे की शादी गुरुवार को है। इससे एक दिन पहले बुधवार […]Read More
राजधानी भोपाल में नगर निगम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर निगम ने बैरसिया रोड किनारे 18 फर्नीचर दुकानों से सामान जब्त कर 44 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने हंगामा भी किया, लेकिन निगम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। दरअसल, बैरसिया रोड पर करोंद से लांबाखेड़ा तक कई फर्नीचर की दुकानें हैं। इनमें से कई दुकानदार सड़क किनारे तक सामान […]Read More
उत्तराखंड की लोक संस्कृति के जानकार डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित होने वाली इस यात्रा के दौरान धार्मिक पहलुओं के साथ ही हिमालय की संवेदनशीलता को भी ध्यान में रखना चाहिए। डाॅ. हटवाल गुरुवार को चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कालेज सितेल में नंदा राजजात एक धार्मिक और साहसिक यात्रा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं के […]Read More
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन गुरुवार को सिरसा पहुंची। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक चिलचिलाती धूप में प्रियंका गांधी लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के चुनाव को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सफल रही। रोड शो की […]Read More






