कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर ट्रॉली हरिद्वार जाने के दौरान गुरुवार देर रात्रि आशारोड़ी में पलट गई। हादसे में 11 कांवड़िए घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है। क्लेमनटाउन के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया कि देर रात्रि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिली। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 से 25 लोग सवार थे। कई […]Read More
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल […]Read More
विगत सात दशकों से वनवासियों के सर्वांगीण विकास और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था वनवासी कल्याण आश्रम ने पवित्र श्रावण महीने में श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन करने का निर्णय लिया है। पूर्वांचल कल्याण आश्रम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आगामी 18 जुलाई से 24 जुलाई तक कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में इसका आयोजन होने जा रहा है। इसमें वृंदावन के आचार्य श्री मृदुल […]Read More
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला के चंदरताल में बर्फबारी के कारण फंसे 255 सैलानियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन गुरुवार को रेस्क्यू कर लिया गया है। सैलानियों को काजा-शिमला मार्ग से भेजा जा रहा है। लाहौल स्पीति में बीते 8 से 10 जुलाई को भारी बर्फबारी हुई थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं लोसर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में लोसर में समीक्षा की थी। इसके बाद जनजातीय मंत्री जगत सिंह […]Read More
बीते मंगलवार की रात बहादुरगढ़ में नया गांव बाइपास चौक के निकट यूपी पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों द्वारा 13 लाख रुपये लूट लेने के बारे में एक एक युवक द्वारा की गई शिकायत झूठी निकली। अपनी कंपनी के 13 लाख रुपये डकारने के लिए युवक ने खुद ही यह कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने गुरुवार को शिकायतकर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए सदर थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी […]Read More






