पंजाब के मुद्दों पर आज आहूत मान सरकार की महाबहस से कुछ घंटे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दो बिलों को मंजूरी प्रदान कर दी है। मान सरकार ने राज्यपाल के पास तीन बिल भेजे थे। इन बिलों को मंजूरी नहीं दिए जाने के कारण पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। इस केस की सुनवाई तीन नवंबर को होगी। इससे पहले ही राज्यपाल ने दो बिलों को मंजूरी प्रदान कर दी […]Read More
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को हरिमन्दिर साहिब में पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए राज्यभर के हज़ारों नौजवानों को शपथ दिलायी। मंगलवार को पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए हरिमन्दिर साहिब में एक विशेष अरदास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पीली पगड़ी, पटके और चुननियों के साथ सजे हज़ारों नौजवानों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी ने अरदास की […]Read More
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा में प्रस्तावित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ -साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे […]Read More
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब के जालंधर में स्थित आवास पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। यह घर जालंधर जिला के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में स्थित है। एनआईए की टीम ने शनिवार को यह नोटिस चिपकाया है। मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत से जारी हुए नोटिस में कहा गया है कि एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति […]Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अनंतनाग में आतंकवादी मुठभेड़ के समाना के जवान की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि भारतीय फ़ौज का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के समाना निवासी प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की […]Read More






