हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार वर्षा कहर मचा रही है। राज्य में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से भारी तबाही हो रही है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शिमला जिला के कोटखाई में शनिवार सुबह भूस्खलन की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। इस घटना में नेपाली मूल की दम्पति की मौत हो गई। घटना कोटखाई की ग्राम पंचायत बाग डुमहैर के अंतर्गत पुजारली (कलाला) गांव में पेश आई। […]Read More
हाई कोर्ट को राज्य सरकार ने बताया, 162 भू-माफियाओं के
झारखंड हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किये गये हैं। भू-माफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल की जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को तोड़े जाने के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से हा कोर्ट को यह जानकारी दी गयी। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता प्रत्युष चित्रेश ने कोर्ट को रांची […]Read More
विश्व हिन्दू परिषद् के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार (एडवोकेट) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निचली कोर्ट के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया। यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी रहे हर्ष मंदर ने दर्ज कराया था। हर्ष मंदर की याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ आलोक कुमार ने हाई कोर्ट में अपील की थी। हाई कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा […]Read More
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले […]Read More
शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नशेड़ी ने एक स्कूल में घुसकर कोहराम मचा दिया। यहां सकरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खेमाईपट्टी में एक नशेड़ी ने कक्षा में घुसकर पढ़ाई कर रहे बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडा लेकर आए गांव के ही नशेड़ी संतोष पासवान के सामने जो भी बच्चे पड़े उसकी पिटाई की। बच्चों के रोने- चिल्लाने की आवाज पर जब क्लासरूम में टीचर पहुंची तो नशेड़ी भाग निकला। घटना […]Read More






