ज्ञानवापी मामले में बुधवार को हिन्दू पक्ष ने जिला न्यायालय में एक और याचिका दाखिल कर प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष पर साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। वादिनी राखी सिंह ने न्यायालय से ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की है। जिला न्यायालय ने इस मामले में 04 अगस्त को सुनवाई की तिथि नियत की है। याचिका के अनुसार ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे से पहले आशंका है कि परिसर […]Read More
बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन खरीद मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए व्यवसायी विष्णु अग्रवाल से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी है। ईडी के रिमांड मांगे जाने का विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने विरोध किया लेकिन ईडी की ओर से मौजूद विशेष लोक अभियोजक रमित सतेंद्र […]Read More
उत्तर प्रदेश के 63 जनपदों में परम्परागत कृषि विकास योजना तथा 27 जनपदों में नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से बुधवार को अपर मुख्य सचिव, कृषि डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने कृषि निदेशालय में जनपदों में कार्यरत सपोर्टिंग एजेन्सी तथा रीजनल काउसिंल के साथ गहन समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए त्रैमासिक समीक्षा राज्य स्तर पर […]Read More
सड़कों के किनारे ढाबा और छोटे होटलों में की जा रही शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध करीमगंज पुलिस ने जोरदार अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 2 दिनों में 6 लोगों को पकड़ा गया है। जबकि, भारी मात्रा में अवैध रूप से बेचे जा रहे शराब भी जब्त किए गए। जिले के नीलाम बाजार थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी सड़क किनारे ढाबों पर आईएमएफएल की अवैध बिक्री […]Read More
चोपड़ा थाना क्षेत्र के मोलानी गांव में जलाशय से एक गृहिणी का शव मंगलवार को बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगे है। गृहिणी का नाम ब्यूटी खातून (22) है। मृतक के पिता का आरोप है कि ब्यूटी की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया है। बताया जा रहा है कि माधोभिटा गांव निवासी ब्यूटी की शादी करीब तीन साल पहले मझियाली ग्राम पंचायत के […]Read More






