पुलिस हिरासत से आरोपित के फरार होने के मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी की एसपी ने पंचकूला जिला अंतर्गत कालका जीआरपी थाने के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सोमवार को यहां नई अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। बीती 12 जुलाई को दर्ज चोरी के केस में आरोपित बवाना नरेला (दिल्ली) निवासी जहरुदीन को 10 अगस्त को जीआरपी कालका थाना प्रभारी और एसआई धर्मपाल ने गिरफ्तार किया था। उस दिन एसपीओ […]Read More
मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका उत्तरशाल की ग्राम पंचायत सेगली के बंबोला में मलबा गिरने से एक रिहायशी मकान चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे हैं । नायब तहसीलदार कटौला हादसे की सूचना मिलते ही गांव को रवाना हो गए हैं। प्रशासन टीम टिहरी से होते हुए बंबोला रवाना […]Read More
शिमला शिव बावड़ी मंदिर हादसा: मलबे से पांच शव निकाले
राजधानी शिमला के उपनगर सरमहिल में भूस्खलन की चपेट में आये शिव बावड़ी मंदिर के मलबे से हताहतों और घायलों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस व प्रशासन के अलावा सेना के जवान भी राहत कार्यों में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक पांच शव निकाले गए हैं। इनमें कुछ मासूम बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। अभी भी कम से कम 18 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री […]Read More
राष्ट्रपति 17 अगस्त को आएंगी कोलकाता, उन्नत युद्धपोत आईएनएस विंध्यगिरि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कोलकाता में प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट विंध्यगिरी को लॉन्च करेंगी। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में इस अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत का जलावतरण होगा। कर्नाटक में एक पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया विंध्यगिरि प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का छठा जहाज है। प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) […]Read More
बंगाल भाजपा नेतृत्व को जेपी नड्डा की नसीहत- अनर्गल बयानबाजी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिनों के बंगाल दौरे के दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य नेताओं के साथ रविवार देर शाम तक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में शामिल सूत्रों ने बताया कि जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व को दो टूक शब्दों में कह दिया […]Read More






