vबिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से गिरफ्तार प्रतिबंधित पीएलएफआई के राज्य उपाध्यक्ष रियाज मारूफ ने एनआइए की पूछताछ में कई राज उगले है।जिसके आधार पर एनआइए की टीम ने मोतिहारी पुलिस के साथ करीब आठ से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। उल्लेखनीय है कि मोतिहारी पुलिस के रियाज को गिरफ्तार किये जाने के बाद पिपरा थाना में एनआइए व एटीएस की टीम ने उससे लंबी पूछताछ की है।जहां उसने दो वैसे लोगो […]Read More
मुख्यमंत्री शिवराज ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ लगाए पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ नीम, गुलमोहर और गूलर के पौधे लगाए। पौधा-रोपण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तथा खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अनूप दुबे और जुझार सिंह राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। […]Read More
नरेन्द्र मोदी ने विश्व को दिया ”एक धरती, एक परिवार,
केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जी-20 के इतिहास में अब तक का सबसे सफल सम्मेलन अब भारत में हुआ है। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को ”एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य” का संकल्प दिया है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा है कि विश्व के नेताओं ने जिस तरह से इस पूरे सम्मेलन की प्लानिंग, एग्जिक्यूशन, सफलता और भारत के नेतृत्व […]Read More
3600 नशा के इंजेक्शनों के साथ तीन तस्कर दबोचे
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को भारी संख्या में नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 3600 नशे के इंजेक्शन व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान कलियर क्षेत्र में अस्पताल के पास इमली रोड पर एक स्कूटी रंग सफेद […]Read More
लाड़ली बहना केवल योजना नहीं, एक आंदोलन हैः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं हैं, बल्कि एक आंदोलन है। जब तक सांस रहेगी, तब तक इस योजना को चलाऊंगा। यह योजना बहनों के दुख दूर करने का आंदोलन है। हर खुशी देने का आंदोलन है। मैंने पैसा नहीं सम्मान दिया है। बहनों के लिए कई तरह के काम शुरू करुंगा। बहनों को गरीब नहीं रहने दूंगा। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को संगीत की नगरी ग्वालियर के फूलबाग […]Read More






