दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के एक मामले में आरोपित और पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई टाल दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को करने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से आज कोई सरकारी वकील पेश नहीं हुआ। इसकी वजह से सुनवाई टाली गई। इसके पहले कोर्ट ने 30 नवंबर […]Read More
नाबालिग लड़कियों पर कलकत्ता हाई कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ
कलकत्ता हाई कोर्ट की टिप्पणी ‘नाबालिग लड़कियों को दो मिनट के मजे की बजाय अपनी यौन इच्छाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए’ के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वतः संज्ञान लेने के मामले पर आज पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने इस फैसले को चुनौती दी है। दरअसल, 8 दिसंबर, 2023 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से इस मामले में अपील दाखिल करने […]Read More
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो के अधिकारियों को दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार वीवो इंडिया के अंतरिम सीईओ हांग शुकुआन ऊर्फ टेरी समेत तीन आरोपितों को रिहा करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ ईडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए वीवो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने तीनों अधिकारियों को कोर्ट की अनुमति के बिना देश के बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया। […]Read More
महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर अंतरिम रोक लगाने से सुप्रीम
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने महुआ मोइत्रा के निष्कासन के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल अंतरिम राहत नहीं दे सकते, ये मामला इतना आसान नहीं है। कोर्ट ने महुआ की संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने की […]Read More
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएफआई के 5 पदाधिकारी 14 दिनों
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पांच प्रमुख पदाधिकारियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज इन आरोपितों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। पीएफआई के संस्थापक सदस्यों में से एक एएस इस्माइल, पीएफआई के कर्नाटक के अध्यक्ष मोहम्मद शकीफ, 2020 तक पीएफआई के राष्ट्रीय सचिव रहे अनीस अहमद, पीएफआई को […]Read More






