रांची, 29 जुलाई वन विभाग में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बड़े पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। नियुक्ति की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो रही है। जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पद और सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पदों के लिए 29 जुलाई से 10 अगस्त तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण मापदंड […]Read More
संत जेवियर्स कॉलेज के यूजी सेमेस्टर-दो की परीक्षाएं 22 से
रांची, 28 जुलाई। रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के यूजी और पीजी सेमेस्टर दो की परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार यूजी एनईपी, सीबीसीएस और पीजी सीबीसीएस एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसमें आखिरी क्लास 7 अगस्त तक होगी। छात्र 16 अगस्त से 20 अगस्त तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, एंड सेमेस्टर परीक्षा की शुरूआत 22 अगस्त से होगी।Read More
रांची, 27 जुलाई । झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के जरिये 11 अगस्त को एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन संत जोन्स प्लस टू विद्यालय रांची में किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 29 जुलाई से नौ अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।Read More
रांची, 26 जुलाई। झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने शुक्रवार को रामगढ़ डीसी और डीडीसी से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना वाद शुरू किया जाए। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने के कारण उक्त दोनों अधिकारियों से अवमानना वाद शुरू करने को लेकर सवाल किया है। याचिकाकर्ता रंजीत साव एवं अन्य की याचिका […]Read More
रांची, 26 जुलाई। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया। शोक प्रकाश शुरू हुआ, जिसमें राज्य समेत देश में बीते सत्र से अब तक दिवंगत हुए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ीयों और कलाकारों समेत अन्य गणमान्यों के प्रति सदन में शोक व्यक्त किया गया। विधानसभा स्पीकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई विधायकों ने शोक प्रकाश पेश किया। इसके बाद […]Read More






