‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत जिला लाहुल स्पीति के स्पीति उपमण्डल के ताबो में 17 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। उप मंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी, जिनमें […]Read More
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा दिवस महापर्व के रूप में मनाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि श्री राम जन्म स्थान अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे समय के संर्घष के बाद इस 22 जनवरी को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहें हैं। राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा है औऱ इसे महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। राजीव बिंदल ने गुरूवार को कहा कि समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह […]Read More
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को प्रदेश के मैदानी भागों में वर्षा और पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। पहाड़ों की रानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में सैलानी सीजन की पहली बर्फबारी […]Read More
चौपाल उपमण्डल के नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली की गुज्जर बस्ती के ग्राम खुड़वी में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। नेरवा से लगभग 12 किलोमीटर दूर खुडवी गांव में मोहम्मद आलम पुत्र स्व. लाल की गौशाला में अचानक आग लग गई। इस घटना में सात मवेशी जिंदा जल गए। गौशाला में दो जर्सी गाय एवं दो बछड़े, दो बैल तथा एक खच्चर की आग की चपेट में आने से जल कर […]Read More
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से मिले मुख्यमंत्री, कांगड़ा हवाई अड्डे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ए320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी। मुख्यमंत्री ने ए320 […]Read More






