भोपालः गल्ला मंडियों में आज होगा वयस्क बीसीजी टीकाकरण
राजधानी भोपाल स्थित सब्जी मण्डी और गल्ला मंडी में आज (गुरुवार को) वयस्क बीसीजी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी में काम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गल्ला मंडी प्रांगण में सुबह 11 बजे से 2.30 और सब्जी मंडी में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शिविर आयोजित होगा। […]Read More






