भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए जीएसएस जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सवाईमाधोपुर के तीन लाइनमैन को परिवादी से तेरह हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सवाईमाधोपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके कृषि कनेक्शन को शिफ्टिंग नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। ये स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई थी। इस योजना के […]Read More
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता तथा एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन सिर्फ टीकाकरण से ही नहीं, बल्कि उत्तम व्यवहार, पौष्टिक खानपान व नियमित व्यायाम से संभव है। इसलिए […]Read More
एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को हथियार आपूर्तिकर्ता लालू उर्फ प्रभाकर पांडेय को पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। प्रभाकर पांडेय पर नक्सली संगठन और आपराधिक गिरोहों को हथियार और गोली आपूर्ति का आरोप है। झारखंड एटीएस ने छापेमारी कर बिहार के नवादा जिले से लालू पांडे उर्फ प्रभाकर पांडेय को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। […]Read More
जिले में सड़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और पशुओं को निकटतम कांजी हाउस भेजा जाएगा। पुनरावृत्ति होने पर पांच सौ रुपये जुर्माना राशि ली जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शुक्रवार को […]Read More