प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू शनिवार को विशेष ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंदिरों में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए। मंदिरों ने आम लोगों को प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में एकता बनाए रखना और राष्ट्र कल्याण है। मणिपुर में रामकथा का प्रोग्राम था, लेकिन वहां के हालात देखकर कार्यक्रम निरस्त करा पड़ा। […]Read More
मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शनिवार रात्रि में अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार महिला का 20 दिन पहले पित्त का ऑपरेशन कराया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों में समझाने बुझाने के बाद समझौता कराने का प्रयास चल […]Read More
संभागायुक्त मालसिंह भयाड़िया का निरीक्षण कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने शनिवार को खरगोन जिले में महेश्वर तहसील के उप स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास और बड़वाह के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महेश्वर तहसील के भुदरी उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा पाया। यहां कुछ बच्चे आंखों की समस्या से ग्रसित दिखे तो तुरंत डॉक्टर को कॉल कर उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया और उनका इलाज करवाया। साथ ही उन्होंने गुलावड के अनुसूचित जाति […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक ‘ऐतिहासिक’ पहल के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। साथ ही पुनर्विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ पूरे भारत में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का उद्घाटन करेंगे। इनमें से 71 रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे जोन में हैं। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें इलाके के केंद्रीयमंत्री, सांसद […]Read More
सुप्रीम कोर्ट द्वारा रकांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर पहुंचकर के यहां पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हनुमान जी के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया और सजा पर रोक लगाए जाने से खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी चलाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने […]Read More