पाकिस्तान में ईशनिंदा के नाम पर चर्चों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी पर अमेरिका ने आक्रोश जाहिर किया है। अमेरिका ने कहा कि हिंसक अभिव्यक्ति को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में जरानवाला इलाके में बुधवार को भीड़ ने कुरान की बेअदबी का आरोप लगाकर पांच चर्च […]Read More
ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन की खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के अमेरिकी दौरे से नाराज चीन भड़क गया है। चीन के रक्षा मंत्री ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि ताइवान के मसले पर अमेरिका आग से खेल रहा है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर मॉस्को कॉन्फ्रेंस में चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि ताइवान का इस्तेमाल […]Read More
बागेश्वर धाम वाले चर्चित संत आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंचेंगे। वह यहां पशुपतिनाथ दर्शन के बाद हनुमन्त कथा सुनाएंगे। तीन दिनों के कथावाचन के लिए नेपाल आ रहे बागेश्वर बाबा की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। बाबा बागेश्वर धाम को नेपाल आमंत्रित करने वाले उद्योगपति वरूण चौधरी के मुताबिक बाबा बागेश्वर की हनुमन्त कथा का कार्यक्रम नवलपरासी जिले के शाश्वतधाम मन्दिर परिसर में रखा गया है, इसलिए शुक्रवार शाम को […]Read More
भारतीय वायु सेना ने पांच देशों के साथ अक्टूबर में होने वाले बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ को 2024 के मध्य तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस हवाई अभ्यास में फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की वायु सेनाएं हिस्सा लेने वाली थीं। अगले साल होने वाले इस अभ्यास में लगभग 12 देशों की वायु सेनाओं के भाग लेने की उम्मीद है। यह भारत में होने वाला सबसे बड़ा हवाई अभ्यास होगा। भारतीय […]Read More
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर गुरुवार को गंगा समग्र अभियान के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संगठन मंत्री निरंजन के नेतृत्व में भेंट की। अभियान के संगठन मंत्री निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि इस अभियान में अरिवल गंगा और निर्मल गंगा के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 18 सितम्बर 2023 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस दौरान शांतनु सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।Read More