झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को गैंगस्टर स्व. किशोर पांडे की पत्नी निशि पांडे के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत पारित डीसी रामगढ़ के आदेश को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट की सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को स्वीकृत कर लिया। साथ ही रामगढ़ डीसी द्वारा सीसीए के तहत निशि पांडे को छह माह तक प्रतिदिन पतरातु थाना इंचार्ज के समक्ष हाजिरी लगाने संबंधी 21 जुलाई के आदेश को निरस्त कर […]Read More
उत्तर प्रदेश में लोक अदालतें भी जनता को जटिल कानूनी प्रक्रियाओं के पेच से निकालकर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। जटिल न्यायिक प्रक्रिया में सरलीकरण की यह मुहिम रंग ला रही है और यूपी स्टेट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी की रिपोर्ट ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2022-23 व 2023-24 के मध्य अब तक कुल 06 चरणों में लोक अदालतें लगाई […]Read More
सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9-10 सितंबर को चित्रकूट स्थित उद्यमिता पीठ के विवेकानंद सभागार में होगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के 400 से अधिक दायित्ववान पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी सहकार भारती, उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक चलने वाले बी पैक्स सदस्यता अभियान में सहकार भारती के पदाधिकारी अधिक से अधिक […]Read More
मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी डुमरी से झारखंड विधानसभा की सदस्य बन गयीं। इंडिया गठबंधन की जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी को डुमरी विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में एक लाख के करीब वोट मिले जबकि एनडीए की आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को लगभग 85 हजार वोटों से ही संतोष करना पड़ा। जीत का अंतर 17 हजार से अधिक का रहा। बेबी देवी ने पति के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वर्ष 2019 के विधानसभा […]Read More
विकास खण्ड शाहबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य आगापुर वार्ड नम्बर 05 उपचुनाव में श्रीमती कुसुमा देवी गुप्ता 49 वोट से विजयी रहीं। बी डी सी मेंबर के इस चुनाव में कुसुमा देवी गुप्ता को 514 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी शारदा को 465 वोटों से संतोष करना पड़ा। परिणामस्वरूप कुसुमा देवी गुप्ता 49 मतों से विजयी घोषित की गईं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने कुसुमा देवी को विजय प्रदान करने […]Read More