जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके ब्लॉक चौक के समीप अपराधियों ने गुरुवार सुबह जमीन कारोबारी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधी पैदल आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति से बाइक लूटकर फरार हो गये। जमीन कारोबारी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि एक […]Read More
CM Shivraj Singh Chauhan ने अपनी लाड़ली बहनों के लिए गैस सिलेंडर के दाम साढ़े चार सौ रुपये में नियमित तौर पर कर दिये हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ता और गैर उज्जवला योजना में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत उन्हीं महिलाओं को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा जिनके नाम पर कनेक्शन होगा। सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने जमकर घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश […]Read More
जिले के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी के कमरे से गुरुवार को एक युवती का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी शिनाख्त कांटाटोली ओल्ड एचबी रोड निवासी डोली घोष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह होटल के कर्मियों ने कमरे में युवती का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना होटल मालिक को दी। मालिक ने चुटिया थाना को घटना की जानकारी […]Read More
सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक मण्डल की 213वीं बैठक में गुरुवार को निगम के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और बोनस देने की मंजूरी दे दी है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। बैठक में निगम में चार वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके दैनिक भोगी सभी पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की भी स्वीकृति प्रदान की […]Read More
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के शताब्दी समारोह के अवसर पर दो दिवसीय प्रतियोगिताएं 15-16 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देशबंधु ने बताया कि 15 सितंबर को हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम स्थित श्री जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय में अंतः विद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी, जिसमें भाषण, वाद-विवाद, श्लोक गायन, उक्ति लेखन आदि प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक बाजश्रवा आर्य होंगे। इसका आयोजन […]Read More