देश के 250 से अधिक उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि 16-17 सितम्बर को जयपुर में कंज्यूमर चार्टर ऑफ इंडिया को अंतिम रूप देंगे और देश में उपभोक्ता आंदोलन की भावी रणनीति तय करेंगे। उपभोक्ता संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की ओर से उपभोक्ता संस्था केन्स एवं राजस्थान उपभोक्ता महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उपभोक्ता जागरुकता के लिए भारत सरकार की एम्पॉवर्ड कमेटी के सदस्य […]Read More
हांगकांग से नेपाल में हुई एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में जांच एजेंसी केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने काठमांडू की जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में फर्जी चीनी कंपनी बनाकर 302 किलो सोने की तस्करी किए जाने का खुलासा किया गया है। जिला अदालत काठमांडू में दायर चार्जशीट में सीआईबी ने कहा है कि चीनी नागरिकों ने हांगकांग में फर्जी कंपनी बनाकर ब्रेक शू आयात करने के बहाने नेपाल में […]Read More
प्रदेश में बीती रात मूसलाधार बारिश हुई। पूरी रात बारिश चलती रही। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग ने 19 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में 18-19 सितम्बर को मौसम सामान्य रहेगा। शेष पूरे प्रदेश में भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने सलाह दी है कि छोटी नदी-नालों के समीप रहने […]Read More
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन की आज पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. के.एस. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ था। उन्होंने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वे अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा […]Read More
मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भोपाल के राजकीय विमानतल पर प्रदेश के जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभिवादन कर उपराष्ट्रपति को विदाई दी। उपराष्ट्रपति धनखड़ भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे। भारतीय वायुसेना […]Read More