पिछले दिनों रौंता चौराहे के पास अधिवक्ता के घर में महिला को जान से मारने की धमकी देकर लूटकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बस्ती जनपद के महरीपुर गांव में रहने वाले रामदेव यादव उर्फ प्रिंस और दूसरा ग्राम करमा निवासी राजेश को पुलिस ने […]Read More
विदेशी लोगों को बिना किसी कागजात के मोबाइल सिम कार्ड बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। शुक्रवार को सेक्टर-39 के मकान नंबर-408 में छापेमारी के दौरान मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता गुरुग्राम को विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली की मकान नम्बर-408, पहली मंजिल सेक्टर-39 में एक व्यक्ति बिना कागजात के विदेशियों व अन्य लोगों को सिम बेच रहा […]Read More
नूंह दंगों के आरोप में कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान को नूंह की एसआईटी टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नूंह लाया गया। शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर नूंह में धारा 144 लागू करने के साथ इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही नूंह व गुरुग्राम जिलों में पुलिस […]Read More
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के हिंदी विभाग ने हिंदी दिवस मनाया। जीडीसी कठुआ की प्रिंसिपल प्रोफेसर सीमा मीर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। प्राचार्या ने हिंदी भाषा के महत्व और इसे संरक्षित करने की आवश्यकता पर अपने मूल्यवान विचारों के साथ सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा देवी ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और हमारे दैनिक जीवन […]Read More
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भारतीयता की वैश्विक दृष्टि और सस्टेनेबल फ्यूचर के मॉडल को दुनिया भर में प्रसारित किया जाना चाहिए। वैश्विक शांति और मानवता के कल्याण के लिए भारतीय दर्शन, संस्कृति और जीवन मूल्यों की सॉफ्ट पावर से दुनिया को परिचित कराने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्यपाल शुक्रवार को लंदन प्रवास के दौरान फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. संगठन के सदस्य प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद कर रहे थे। राज्यपाल […]Read More