पटना हाई कोर्ट में मंगलवार को नवादा जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर लोमस ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि पर्वत की गुफाओं को संरक्षित कर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। साथ ही इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए नवादा डीएम की ओर से पर्यटक विभाग के प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र के आलोक में कार्रवाई करने को कहा। हाईकोर्ट […]Read More
जिले के बेरोजगार युवाओं की सुविधा को मद्देनजर जिला रोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत सारंगढ़ में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक आवेदक अपना रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण और मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवेदकों को सभी अंकसूची और प्रमाण पत्रों की ओरिजनल लाना होगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से मंगलवार को जारी की गई है।Read More
कानपुर ऑफिस लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आईआईटी कानपुर की स्टाफ टीम ए, विजेता बनकर उभरी। आईआईटी कानपुर टीम ने रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान टीम को दो सीधे सेटों में हराकर जीत हासिल की। इस मैच का आयोजन आईआईटी कानपुर में स्टाफ जिमखाना ने आयोजित किया। यह जानकारी मंगलवार को आईआईटी कानपुर के सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. कांतेश बलानी ने दी। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर की […]Read More
पीतल नगरी मुरादाबाद में मंगलवार को श्री गणेश चतुर्थी के पावन त्यौहार पर जगह-जगह गजानन विराजमान हो गए। श्रद्धालुगण हर्षोल्लास से बैंड बाजों के साथ नाचते गाते गणेश प्रतिमा को घर और मंदिरों में लेकर आए। इसके बाद मंत्रोचारण के साथ पूरे विधि विधान से घर व मंदिर में गणपति भगवान की स्थापना की गई। विभिन्न धार्मिक और माराठी संस्थाओं के द्वारा चौक में, पार्कों में, धर्मशालाओं आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई […]Read More
अगले माह अक्टूबर में संपन्न होने वाली उत्तराखंड स्टेट टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन हुआ। चयन प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्टिक स्पोर्ट्स अकेडमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुई। चयन प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डिस्ट्रिक्ट टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव प्रियांशु सैनी ने मंगलवार को बताया कि चयन प्रतियोगिता का पहला चरण अचीवर्स स्पोर्ट्स अकेडमी भगवानपुर में संपन्न हुआ था, जबकि दूसरा […]Read More