प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस से परेशान है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। इसलिए जनता छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए तैयार है। जनता ने […]Read More
शिवसेना जम्मू-कश्मीर ईकाई की 41वी छड़ी यात्रा पौराणिक स्वरूप के अनुरूप जम्मू के रधुनाथ मंदिर से 14 अक्तूबर को शोभा यात्रा के रूप में श्री माता वैष्णोदेवी के दरबार को रवाना होगी। 15 अक्टूबर को पहले शुभ नवरात्रे पर पूरे विधि-विधान के साथ पवित्र गुफा में पिंडी स्वरूप में स्थित मां के दर्शन और छड़ी पूजन होगा। जम्मू के प्रैस क्लब में शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने मां […]Read More
सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) उत्तर बंगाल के 32वें महानिरीक्षक के रूप में सूर्यकांत शर्मा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। सूर्यकांत शर्मा बीएसएफ एसटीसी बैकुंठपुर से स्थानांतरित होकर उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में पदस्थापित हुए है। बीएसएफ ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत शर्मा ने बीएसएफ में बतौर सहायक कमांडेंट दिनांक एक अक्टूबर 1987 को ज्वाइन किए थे। उन्होंने बीएसएफ में अपने 35 […]Read More
वनांचल में संचालित एक गोशाला में लंपी स्कीन बीमारी पखवाड़ेभर से फैला है, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग इससे अनजान हैं। यहां 14 बछड़ा व बछ़िया संक्रमित हैं। इन मवेशियों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। वहीं बारिश में पर्याप्त चारा नहीं मिलने से मवेशियों में दुबलापन भी हो चुका है। हालांकि जंगल से मवेशियों को हरा चारा मिलता है। जंगल के बीच श्री आशा गोशाला ग्राम डांगीमाचा में वर्तमान में 350 मवेशी है। मवेशियों […]Read More
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में भवाली स्थित उत्तराखंड न्यायिक एवं कानूनी अकादमी (उजाला) में भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय न्यायिक संगोष्ठी शनिवार को शुरू हो गयी। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चेन और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नये […]Read More