वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘लॉटरी’ का दूसरा शेड्यूल दुबई में शूट हो रहा है। इसके लिए लॉटरी फिल्म की पूरी टीम दुबई के लिए गुरुवार को रवाना हो गयी है। दुबई में फिल्म का पांच दिन का शेड्यूल रहने वाला है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मुंबई एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उसमें दुबई जाने वाली पूरी टीम नजर आ रही है। […]Read More
राज्य में मानसून की विदाई के बाद भी नवरात्रि पर बादलों की छाया मंडराने की संभावना व्यक्त की गई है। नवरात्र पर गरबा खेलैयों का इससे मूड बिगड़ सकता है। अहमदाबाद में नवरात्र के पहले और दूसरे दिन गरबा आयोजनों पर रंग में भंग पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 14 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में बदलाव संभव है। इससे राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। नवरात्र […]Read More
सरकार द्वारा नाबालिग बच्चों को काम (मजदूरी) कराने से रोकने के लिए बनाए गए बाल श्रम कानून की खुलेआम उड़ रही धज्जियों की अधिवक्ता ओमप्रकाश अग्रवाल द्वितीय की 04 अक्टूबर को की गई शिकायत पर गुरुवार की सुबह श्रम अधिकारी रामवृक्ष उक्त होटल पर जांच करने पहुंचे। श्रम अधिकारी जांच करने से पहले जैसे ही एसडीएम कार्यालय पहुंचे तभी माजरा भांपकर होटल संचालक ने चारों नाबालिग बच्चों को होटल से निकाल दिया। कुछ देर बाद […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गूंजी में जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने पार्वती कुंड में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से अध्यात्म के रंग में रंगे दिखे। प्रधानमंत्री मोदी का गूंजी में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों से वार्ता की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ […]Read More
भारत की राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय विभाग ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी को हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वर्तमान चीफ जस्टिस रवि शंकर झा 13 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद जस्टिस रितु बाहरी 14 अक्टूबर से इस पद पर आसीन होंगी। रितु बाहरी लंबे समय से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर न्यायाधीश सेवारत हैं।Read More