राजधानी के गाड़ीगांव में एक बहू की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों में मृतक बहु सलीमा बेगम के पति सैदुर रहमान और उसके ससुर सिद्दीकी अली शामिल हैं। घटना के संबंध में सलीमा की सास से भी पूछताछ की जा रही है। सलीमा बेगम की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी […]Read More
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा है कि आज असम में एक करोड़ वृक्ष लगाकर इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डीजीपी जीपी सिंह, एसडीजीपी हरदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वृक्ष लगाकर अमृत वृक्ष आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस 1 करोड़ वृक्ष लगाने का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना और पृथ्वी को हरा-भरा बनाना है। राजधानी के काहिलीपाड़ा स्थित असम पुलिस परिसर […]Read More
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता की मां जमुना बाला डेका का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्व सरमा ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि भवेश कलिता की अत्यंत सम्मानित मां और एक धर्मपरायण महिला जमुनाबाला डेका के निधन के समाचार से मैं अत्यंत दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवार और रिश्तेदारों […]Read More
डिमा हसाओ जिले में पुलिस फायरिंग में युद्धविराम की घोषणा करने वाले संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के एक कैडर की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन कैडर घायल भी हुए हैं। डिमा हसाओ जिले के माइबोंग में गुरुवार की रात सुरक्षाकर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर डीएनएलए के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में शांति समझौते के […]Read More
26 लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोना समेत चार
गुवाहाटी के जोराबाट इलाके में एसटीएफ और जोराबाट पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में सोना समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एसटीएफ और जोराबाट पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एक कार (एमएल-05एन-8712) से 518.8 ग्राम सोना समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कर कार चालक वीरू सिंह (27, मेघालय) इनायत अली (30, राजस्थान) जन्नत बेगम (56, राजस्थान) और […]Read More






