शोणितपुर जिलांतर्गत बालीपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। शुभरंजन नाथ बाइक (एएस-12एस-7199) से जा रहा था। नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।Read More
जिला के कोलियाबोर में जखालाबंधा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार बागड़ी थाना क्षेत्र के न-जान निवासी राजीव अली और हारमती निवासी जलालुद्दीन ने लाल रंग की मारुति सेलेरियो कार (एएस-01डीएक्स-2973) को हाईजैक करके पड़ोसी राज्य नगालैंड के डिमापुर में बेच दिया था। यह दोनों चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर कार लेकर फरार हो गये थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों पर लंबे समय से पशु तस्करी करने वाले […]Read More
कछार पुलिस ने एक अभियान चलाकर 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कछार के पुलिस अधीक्षक ने आज मीडिया को बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ आज विशेष अभियान चलाया गया। कछार पुलिस और सीआरपीएफ की 147वीं/बी बटालियन ने इस अभियान के दौरान 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान समसुद्दीन बरभुइयां (30), समीम अहमद बरभुइयां […]Read More
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बाघबर में एक शिलान्यास समारोह के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तरुण गोगोई नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष के अंदर राज्य में 5 लाख डी-वोटर बना दिए। बाद में अजमल ने बाघबर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को सिर्फ़ आश्वासन दिया। उन्होंने सवाल किया कि डिटेंशन कैंप किसने बनाया? […]Read More
नकली नोट की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य
पुलिस ने नगांव जिलांतर्गत सामागुरी के रंगागरा में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पीछा कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि नगांव जिला की अपराध शाखा पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात को अभियान चलाया। रंगागरा में हाईवे पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध आर्टिगा वाहन को रोका। वाहन से दो नकली नोट आपूर्तिकर्ताओं को पुलिस टीम […]Read More






