जलगांव जिले में रावेर-सावदा रोड पर बडगांव के पास साईंसिद्धि ट्रैवेल्स की निजी बस में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बस के 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग को बुझा दिया। इस घटना में बस जलकर नष्ट हो गई है। चलती बस में आग किन कारणों से […]Read More
किठौर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर शोल्दा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाईकिल सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। किठौर निवासी डॉक्टर नूर मोहम्मद थाना मुंडाली के गांव जिसोरा में क्लीनिक चलाते थे। शनिवार को डॉ. नूर मोहम्मद मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। किठौर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर ग्राम शोल्दा के […]Read More
बिहार के बक्सर-भोजपुर एनएच-922 पर कार ने कईयों को रौंदा,
बिहार में राष्ट्रीय उच्च पद संख्या (एनएच-922) पर महाराजगंज गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया। आरंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल बक्सर और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित है। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास हाईवे पर जाम लगा दिया है। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने […]Read More
बदरीनाथ हाइवे पर शनिवार को गौचर बंदरखंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे वाहन में सवार छह लोग घायल हो गये है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले जाया गया है। घटना की सूचना मिले पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गौचर को बंदरखंड में एक वाहन संख्या यूके11 टीए 2577 सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त […]Read More
नारायणपुर-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव के पास शनिवार को छठ का सामान खरीदने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि जामताड़ा जिला के दक्षिणीडीह के निवासी शिवासी देवी (45) दामाद के साथ बाइक से छठ का सामान खरीदने के लिए मुरलीपहाड़ी मोड़ जा रही थी। इसी बीच दक्षिणीडीह गांव के पास गिरिडीह की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे […]Read More






