बर्मीज सुपारी से भरी गाड़ी जब्त
जिले की पांचग्राम पुलिस की एक कार्रवाई में बर्मीज (म्यांमार) सुपारी के 50 बोरा ले जा रहे एक ट्रक जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि बर्मीज सुपारी से ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने पांचग्राम थाना अंतर्गत डोलीदह से जब्त किया।
इस कार्रवाई के दौरान ट्रक के ड्राइवर या किसी सुपारी कारोबारी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस का अनुमान है कि जब्त बर्मीज सुपारी की बाजार कीमत 12 लाख रुपये है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।




