• October 20, 2025

महाराष्ट्र के गृहमंत्री फडणवीस ने बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच का आदेश दिया

 महाराष्ट्र के गृहमंत्री फडणवीस ने बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच का आदेश दिया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रात को हुए बुलढ़ाणा बस हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया झुलसे और घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। घटना बहुत ही दुखद है। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है।

उन्होंने कहा बस ड्राइवर दानिश शेख इस्माइल शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में से पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस अपने नियमित कार्यक्रम रद्द कर बुलढ़ाणा रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की देने घोषणा की है।

यह हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजकर 35 मिनट पर बुलढ़ाणा जिले में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के हुआ है। यहां नागपुर से पुणे जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई और बस में आग लग गई। इस बस में दो चालकों सहित 33 लोग सवार थे। बस चालक दानिश शेख ने पहले बताया था कि बस का अगला टायर निकल गया था। बस जलने के बाद चारों टायर पूर्ववत मिले हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि चालक को अचानक नींद आने से यह हादसा हुआ। दूसरा ड्राइवर अरविंद मारुति जाधव सो रहा था। उसे मामूली चोट आई है।

बुलढ़ाणा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने ने कहा है कि शवों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर से बात की गई है। डीएनए परीक्षण के बाद शव उनके रिश्तेदारों को सौपे जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/मुकुंद

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *