• March 8, 2026

चेक बाउंस मामले में अभिनेता रांझा विक्रम और शिकायतकर्ता के बीच समझौते की पेशकश

 चेक बाउंस मामले में अभिनेता रांझा विक्रम और शिकायतकर्ता के बीच समझौते की पेशकश

रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केंद्र में शनिवार को चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर रांझा विक्रम सिंह के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता और एक्टर रांझा विक्रम सिंह को बैठाकर आपस में समझौता करने की पेशकश की गई।

शिकायतकर्ता निलोय कुमार झा से रांझा विक्रम सिंह ने बॉलीवुड मूवी फौजी कॉलिंग बनाने के नाम पर दो करोड़ छह लाख लिया था। इस राशि की लेनदेन वर्ष 2019 में हुई थी। काम ना होने पर शिकायतकर्ता निलोय ने पैसे वापस करने की मांग की। रांझा विक्रम ने एक करोड़ का चेक शिकायतकर्ता को दिया था, जो बाउंस हो गया था।

इसे लेकर ही वर्ष 2021 में शिकायतकर्ता ने एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराया था। बाद में अदालत से एक्टर को समन जारी हुआ था। मामले में एक्टर रांझा विक्रम सिंह को वर्ष 2022 में अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। एक्टर रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के अलावा कई तेलगु फिल्म और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *