लापता अधेड़ का शव जंगल में मिला
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के अल्लहपुर गांव में मंगलवार को लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
सीओ बिल्सी चंद्रपाल ने बताया कि अल्लहपुर गांव में रहने वाला उधल (55) अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहे थे। उनका बेटा मुरादाबाद में रहता था। पत्नी के मुताबिक, उधल सोमवार से लापता चल रहे थे। मंगलवार की सुबह उनका शव जंगल के बाहर मिलने की खबर पाकर परिवार के लोग और पुलिस पहुुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाया।
सीओ ने बताया कि परिवार ने अधेड़ व्यक्ति का शव जंगल में मिला है जो सोमवार से लापता था। मुरादाबाद में रहने वाले बेटे को खबर दे दी गई है। अगर परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।




