• December 29, 2025

झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

 झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

जालौन के चुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम बनोरा विद्या के पास सोमवार की सुबह झाड़ियाें में एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरा मामला चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरा वैध के पास का है। जहां पर झाड़ियों में 40 वर्षीय गीता देवी का शव मिला है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला सुबह अपने खेत पर कार्य हेतु निकली थी। अपने घर वापस नहीं आई जिसके बाद घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने जाकर देखा तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। फिलहाल सूचना पर फॉरेंसिक टीम पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे। मौके से तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *