ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दरंग-उदालगुड़ी लोस क्षेत्र में भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू

दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा सीट से दिलीप सैकिया को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद अब भाजपा कार्यकर्ता माजबाट में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

दरंग-उदालगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप सैकिया को भारी मतों से जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दिन की घोषणा का इंतजार करते हुए माजबाट में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। दिलीप सैकिया की दूसरी बार उम्मीदवारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिलीप सैकिया का इस सीट पर कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *