भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू की टिफिन बैठक,विधायक ने भी लिया भाग
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को फारबिसगंज में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मंत्री से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया।मौके पर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी उपस्थित रहे।
विधायक श्री केसरी ने 1957 से जनसंघ के समय से चली आ रही परंपरा के तहत भाजपा महिला मोर्चा का इस तरह के आयोजन पर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह बैठक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच आपसी मेल बढ़ाने और मतभेद खत्म करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा भाजपा ने देश भर में टिफिन बैठक शुरू की है।इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर चुके हैं। टिफिन बैठक में पार्टी के सीनियर नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ साथ ही लंच भी कर रहे हैं। टिफिन मीटिंग के जरिए पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दे रही है कि भाजपा में नेता और कार्यकर्ता के बीच कोई फर्क नहीं है।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री नम्रता सिंह ने बताया कि पार्टी जिला भर में इस तरह का टिफिन बैठक करेगी और यह विधानसभा स्तर पर होगी। इसमें केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर बात होगी और कार्यकर्ताओं से अलग अलग मसलों पर चर्चा होगी।भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर नेताओं का प्रवास अभियान भी है।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नम्रता सिंह, प्रताप नारायण मंडल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन, निलिमा साह, अमित निराला, चन्द्रकला देवी,बेचनी देवी,बेबी देवी, समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें।




