• October 16, 2025

गांव चलो अभियान’ की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश संयोजक ने ली बैठक

 गांव चलो अभियान’ की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश संयोजक ने ली बैठक

मिशन 2024 की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्र स्तर पर शुरू किए गए गांव चलो अभियान को फतेहाबाद जिले में सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी ने मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। कार्यक्रम के जिला संयोजक श्याम कम्बोज, सह संयोजक मदनलाल व प्रीतम शर्मा, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, जिला सचिव अशोक जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि गांव चलो अभियान को फतेहाबाद जिले में पूर्णत: सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निष्ठा और जी जान से काम करें। उन्होंने आह्वान किया कि गांव चलो अभियान प्रभावशाली व समक्ष कार्यकर्ताओं का चयन करें तथा उनकी ड्यूटियां निर्धारित करें। पवन सैनी ने कहा कि जिले के सभी 12 मंडलों में सक्षम कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता बनाकर 24 घंटे के प्रवास के लिए एक गांव से दूसरे गांव अथवा एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भेजा जाएगा। इसके लिए 3 फरवरी को जींद में कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें चयनित कार्यकर्ताओं को प्रवास के दौरान क्या क्या करना है उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। नौ व 10 फरवरी से बूथ स्तर पर प्रवास शुरू हो जाएगा।

जिला फतेहाबाद में यह अभियान 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण फरवरी में होगा तथा दूसरा चरण मार्च महीने में पूरा किया जाएगा। डा. पवन सैनी ने बताया कि इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रसार प्रचार करेंगे तथा वार्ड व गांवों में गणमान्य, समाजसेवी व मौजिज लोगों से सम्पर्क करेंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ सभी कार्यकर्ता बूथों की मजबूती को सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *