• March 8, 2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गांव चलो अभियान के तहत चलाया जनसंपर्क अभियान

 भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गांव चलो अभियान के तहत चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा की ओर से गांव चलो अभियान के तहत गुरुवार को औराही पश्चिम पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया।भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में औराही पश्चिम के वार्ड संख्या तीन स्थित बूथ संख्या 339 पर गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

 

मौके पर बूथ सशक्तिकरण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जल कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों, मजदूरों,कामगारों,युवाओं एवं महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के कंधो पर ही संगठन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी रहती है।मौके पर बूथ अध्यक्ष उमेश मंडल, बबलू मंडल,धीरेन्द्र मंडल,चंदन मंडल, बिरेन्द्र मंडल,भवेश मंडल,जैन कुमार मंडल,बरुण मंडल शामिल थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *