• December 27, 2025

कोरबा लोकसभा परिणाम 2024 : पूरी मतगणना तक नहीं रुके भाजपा नेता

 कोरबा लोकसभा परिणाम 2024 : पूरी मतगणना तक नहीं रुके भाजपा नेता

लोकसभा चुनाव 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती आईटी कॉलेज झगरहा मतगणना स्थल पर संपन्न होने जा रही है। इससे पहले शुरू से लेकर अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सरोज पांडे से लगातार बढ़त पर हैं। परिणाम का अंदेशा होने के साथ ही जहां भाजपाई खेमे में निराशा के भाव चौथे राउंड से ही झलकने लगे थे वहीं मतगणना पूरी होने से पहले ही यहां से भाजपा नेता धीरे-धीरे खिसकने लगे।

भाजपा नेता नवीन पटेल भी पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, राजेन्द्र पांडेय, अनूप अग्रवाल आदि के साथ यहां से टाटा, बाय-बाय कहते हुए घर के लिए रवाना हुए। कई भाजपा नेता तो यहां सुबह से नजर ही नहीं आए। सरोज पांडे भी मतगणना स्थल पर नजर नहीं आईं। जिला भाजपा अध्यक्ष भी देखने को नहीं मिले। हालांकि बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष की तबीयत थोड़ी खराब है, इसलिए वे मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे। इनके अलावा जो भी पदाधिकारी व भाजपा नेता यहां पहुंचे, अंजाम भांपकर धीरे-धीरे समर्थकों के साथ रवाना होने लगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *