• December 27, 2025

मेरठ में जल निगम के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

 मेरठ में जल निगम के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र की पुरानी मोहनपुरी में गलत पाइपलाइन डालने के विरोध में बुधवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने जल निगम के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए।

मोहनपुरी निवासी भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के अनुसार, पुरानी मोहनपुरी में कुछ दिन पहले जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाली गई थी। कर्मचारियों ने जल्दबाजी में पाइप लाइन गलत तरह से डाल दी। इसकी वजह से गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद से की। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों से सफाई कराई गयी। इसके बाद भी आए दिन यह समस्या सामने आ रही है। अब नगर निगम के कर्मचारियों ने भी सफाई करने से मना कर दिया है।

बुधवार को भाजपा पार्षद के साथ लोगों ने जल निग के अधिशासी अभियंता मोहित वर्मा के कार्यालय पर धरना दिया। जल निगम ने पाइप लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया है। लोगों ने समस्या का हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *