ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में हाइवे ट्रीट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित कशिश होटल और हाइवे ट्रीट के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक हरीनारायण (40) पुत्र राधेश्याम गुर्जर निवासी लोहारवास जिला शाजापुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *