ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई के भायंदर में तीन मंजिला इमारत गिरी, चार घायल

मुंबई से सटे भायंदर शहर में गुरुवार को तीन मंजिली इमारत अचानक ढह जाने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल भायंदर स्थित पंडित भीमसेन जोशी (टेंभा) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान चलाया।

यह जानकारी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने गुरुवार को विधानसभा में दी। पवार ने सदन में बताया कि गुरुवार को भायंदर पूर्व में स्थित नवकीर्ति इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस घटना में इंद्रजीत शर्मा (उम्र 48), जॉर्ज फर्नांडिस (55), हरिशंकर मौर्य (55), आबिद अली (22) घायल हो गए हैं। मीरा -भायंदर नगर निगम के कर्मी और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। अजीत पवार ने बताया कि इस इमारत को स्थानीय नगर निगम ने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था और इसमें कोई नहीं रहता था। इमारत की ग्राउंड पर दुकानें थी, इसी वजह से चार लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *