• February 27, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में बड़कागांव विधायक ने डाला वोट

 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में बड़कागांव विधायक ने डाला वोट

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में वोट डाला है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बूथ नंबर 30 पर वह मां निर्मला देवी और पिता योगेंद्र साहू के साथ पहुंची और मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आपका एक वोट काफी अहम साबित होगा। अंबा प्रसाद जब मतदाताओं की कतार में लगी तो महिला समर्थकों ने उन्हें गले लगाने का प्रयास किया। समर्थकों का जोश देखा अंबा प्रसाद खुद उनसे गले मिलने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने सभी का मनोबल भी बढ़ाया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *