ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है बल्लभगढ़ : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद़, 10 अगस्त। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा को अपने ऐच्छिक कोष से लगभग 37 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने आजाद नगर में 23 लाख की लागत से बनाई जाने वाली गलियां के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई और एक ट्यूबल लगाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्लम क्षेत्र की आटो पिन कालोनी में करीब 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की भी आधारशिला भी रखी।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है, बल्लभगढ़ विकास के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है। पूर्व की सरकारों में बल्लभगढ़ के रेल पार इलाके में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते थे लेकिन उन्होंने समान रूप से कार्य करते हुए इस क्षेत्र के विकास को गति दी है। उन्होंने स्थानीय लोगो को बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्दर्शन में सेक्टर-23 में शहीद भगत सिंह के नाम से को-एड कॉलेज शुरू करा कर शहर के बेटा बेटियों के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि संजय कॉलोनी, जनता कालोनी, ईस्ट इंडिया कॉलोनी, सेक्टर-22, 23 और मुजेसर एरिया में मीठा पानी उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए-नए स्कूलों का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस मौके पर अनुराग गर्ग, सुभाष लांबा, हरेराम प्रधान, शिव कुमार, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र गोदारा, जगत भूरा, त्रिपाठी, संजय मरोडिया सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *