कानपुर : बड़ी ईदगाह में शांतिपूर्वक बकरीद की नमाज सम्पन्न

बेनाझाबर बड़ी ईदगाह में सुबह शांतिपूर्ण तरीके से नमाजियों ने बकरीद की नमाज पढ़ी। बकरीद की नमाज को सकुशल सम्न्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बिजली पानी और साफ सफाई के सभी इंतजाम दुरुस्त किए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत कर्मचारियों की ड्यूटी को सुनिश्चित कर दिया गया है।
गुरुवार सुबह पांच बजे यातायात डायवर्जन कर दिया गया। नमाज के समापन तक लागू रहेगा। सड़क पर नमाज न हो, इसके लिए दो जमात में नमाज किए जाने की अपील भी की गई है। सीसीटीवी की ऑनलाइन निगरानी और फोटोग्राफी समेत वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पीएससी और आरएएफ टीम की तैनाती भी की गई है।
तय समय से पढ़ी जा रही बकरीद की नमाज
शहर में लाखों लोग अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करेंगे। शहर की 350 से ज्यादा मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। बड़ी ईदगाह की नमाज सुबह 7:30 सम्पन्न हो गई। शहर की अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर बकरीद की नमाज अदा की जा रही है।
नगर के बाबूपुरवा बगाही ईदगाह की नमाज को लेकर बारिश की वजह से न होने की बात भी सामने आई है। जिम्मेदारों ने वीडियो के माध्यम से यह अपील की है कि लोग सुविधा के अनुसार मस्जिदों में जाकर दो जमात में बकरीद की नमाज को अदा करें। यहां के जिम्मेदारों ने बारिश की वजह से वहां पानी भर जाने के कारण बकरीद की नमाज न किए जाने को लेकर वीडियो जारी किया गया है।
नमाज के लिए साफ सफाई, बिजली पानी और लाइट की व्यवस्था
नमाज के लिए सभी संबंधित विभागों को बैठक के बाद निर्देश जारी किए गए थे कि बिजली पानी और साफ सफाई की व्यवस्था मस्जिदों के आसपास और ईदगाह के आसपास सुनिश्चित कराई जाए। मस्जिदों के पास चूने का छिड़काव साफ सफाई और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में जल संस्थान द्वारा टैंक भी पहुंचाए गए हैं। फायर विभाग ने भी फायर टेंडर की व्यवस्था बड़ी ईदगाह पर कराई है।
डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था
शहर की सबसे बड़ी ईदगाह में होने वाली नमाज के लिए यातायात रूट डायवर्जन भी किया गया है। ईदगाह आने वाले लोगों के लिए वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। नमाजियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
कुर्बानी के लिए जारी गाइडलाइन का करें पालन
बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। इसके लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कुर्बानी के लिए विशेष तौर से कहा गया है कि बंद जगहों पर ही कुर्बानी कराई जाए। किसी भी नई परंपरा को शुरू करके नई जगह कुर्बानी न कराई जाए। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी कतई न कराई जाए। कुर्बानी के जानवरों से संबंधित अपशिष्ट को कहीं खुले में ना फेंके और न ही उन्हें सड़कों पर फैलाएं। नगर निगम द्वारा सुनिश्चित किए गए स्थान व कंटेनरों में ही अपशिष्टों को पहुंचाएं।
पुलिस बल और सीसीटीवी वीडियोग्राफी से निगरानी
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बकरीद की नमाज में पूरे शहर में लाखों लोग नमाज अदा करते हैं। इसलिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज वीडियो की ऑनलाइन निगरानी पुलिस करा रही है।
कानपुर बड़ी ईदगाह बेनाझावर बकरीद की नमाज संपन्न हुई। सड़क पर नमाज नहीं हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी की तैनाती की गई है। शहर की अलग-अलग ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सीसीटीवी लगाए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर खुफिया तंत्र को एक्टिव किया गया है। एलआईयू और सादी वर्दी में पुलिस के सिपाही निगरानी कर रहे हैं। शहर में ईदगाह के अलावा मस्जिदों के आसपास भी 50 से ज्यादा वीडियो ग्राफर तैनात किए गए हैं, जो वीडियोग्राफी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएससी की तैनाती की गई है। शहर में फत्ज् टीम भी की मुस्तैद की गई है।
ईदगाह कमेटी बेनाझाबर के जिम्मेदार तारीख नवाब ने कहा कि इमाम साहब ने आज के दिन नमाज की दुआ में भाईचारे अमन शांति का पैगाम पहुंचाने के लिए लोगों से अपील की। कुर्बानी को लेकर भी जरूरी बातें लोगों को बताई गईं। कुर्बानी के सिलसिले में भी उन्होंने कहा कि कुर्बानी ही अल्लाह को कबूल होती है। कोई भी ऐसा काम न किया जाए जिससे किसी को दिक्कत हो।
