स्वीप पहल के हिस्से के रूप में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुद के सहयोग से ट्यूलिप गार्डन कुद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उधमपुर डॉ. अनिरुद्ध राय और जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति शर्मा, जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम कुद के छात्रों और स्थानीय लोगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने 19 अप्रैल को होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में युवा मतदाताओं […]Read More
आगामी संसदीय चुनाव-2024 के मद्देनजर, उधमपुर पुलिस ने सी.ए.पी.एफ के साथ जिला उधमपुर के विभिन्न स्थानों जिनमें उधमपुर, चोपड़ा शॉप, चक मोड़, रेंबल, चिनैनी, मजालता, लाटी आदि में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल का भरोसा जगाना था, जिससे वे बिना किसी डर के […]Read More
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी का नेतृत्व असमंजस में है। अभी तक दो बार टिकट बदला जा चुका है। अब फिर से टिकट को लेकर चल रही अटकलों से सपा नेताओं की धड़कन तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण बुधवार की रात तक उम्मीदवार के बारे में फाइनल निर्णय होना है। इसके लिए सभी दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाला हुआ है। […]Read More
कोडाइकनाल सौर वेधशाला ने सूर्य के अध्ययन के 125 वर्ष पूरे कर लिए। इसका उत्सव (वर्षगांठ) पहली अप्रैल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने मनाया। इस दौरान कोडाइकनाल सौर वेधशाला के इतिहास का स्मरण किया गया। वैज्ञानिकों का अभिनंदन कर इसकी विरासत का सम्मान किया गया। कोडाइकनाल सौर वेधशाला देश में खगोल विज्ञान के लिए प्रमुख और बड़ी उपलब्धि है। इस वेधशाला में 20वीं सदी की शुरुआत से […]Read More
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने के बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]Read More






