अखिलेश यादव कानपुर में चखेंगे ‘मुन्ना समोसा’ का लाजवाब स्वाद, पूरा करेंगे पुराना वादा
- दोपहर 12:30 बजे: लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना।
- दोपहर 1 बजे: उन्नाव से कानपुर के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 1:45 बजे: तिलक नगर स्थित होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में अर्जित और जैशिक्षा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद।
- शाम 3:15 बजे: प्रस्थान कर 3:30 बजे बिरहाना रोड, फीलखाना स्थित ‘मुन्ना समोसा’ दुकान पर पहुंचना।
‘मुन्ना समोसा’ की 50 साल पुरानी कहानी1973 में नेहरू नगर में इस दुकान की शुरुआत हुई थी। राम गुप्ता परिवार की तीन पीढ़ियां आज भी इसे संभाल रही हैं—नाना से शुरूआत, फिर बेटों ने और अब पोते-पोतियां इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आज नेहरू नगर, गोविंदनगर, पी रोड और बिरहाना रोड पर इसकी कई शाखाएं हैं। कानपुरवासियों के लिए ‘मुन्ना समोसा’ सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
- सादा आलू समोसा (केवल 10 रुपये)
- मलाई पनीर समोसा
- पिज्जा पनीर समोसा
- चीज कॉर्न समोसा (पनीर वाले 20-25 रुपये)
दूर-दूर से लोग सिर्फ इनके स्वाद के लिए आते हैं।दुकान पर भीड़ बढ़ने की संभावनादुकान के मालिक राम जी गुप्ता और अर्पित गुप्ता ने कहा, “हमारा स्वागत सबके लिए खुला है। अखिलेश जी आएं या कोई और, हम राजनीति से दूर हैं। हमारा मकसद सिर्फ अच्छा स्वाद पहुंचाना है। जो भी आएगा, उसका दिल से स्वागत करेंगे।” अखिलेश यादव के आने से दुकान पर भीड़ बढ़ने की पूरी उम्मीद है, और यह कानपुर की स्ट्रीट फूड कल्चर को और मजबूत बनाएगा।