• March 3, 2026

नाबालिग को भगाने वाला आरोपित गिरफ्तार

 नाबालिग को भगाने वाला आरोपित गिरफ्तार

 थाना मुनि की रेती क्षेत्र से 21 दिन पहले अपहृत हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थाना मुनि की रेती क्षेत्र प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 22 मई को पिंकी देवी निवासी मुनि की रेती ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री प्रीति (काल्पनिक नाम) 18 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश की गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबर से प्रीति का किसी अज्ञात से लंबे-लंबे समय तक बात करना सामने आया। विवेचना में पाया गया कि लड़की करण पांडे निवासी अलहादपुर, बाहरी जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से बात करती थी। करण नाबालिग लड़की को तपोवन से भगा कर ले गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि होने पर आरोपित करण को शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *