Lucknow : राजभवन के पास सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, 1 घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, देखें वीडियो
राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। एंबुलेंस आज भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। ताजा मामला राजभवन के पास का है। यहां सड़क पर प्रसव हुआ है। रास्ते से जा रही महिलाओं ने गर्भवती की मदद की है, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची है और न ही को चिकित्सकीय मदद मिली है। वहीं नवजात की मौत होने की बात भी सामने आ रही है। जबकि राजधानी के दो बड़े अस्पताल चंद कदमों की दूरी पर स्थित हैं।
लखनऊ – बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, राजभवन के गेट नम्बर 13 के पास हुई डिलीवरी, तबियत बिगड़ने पर सड़क पर ही बच्चे दिया जन्म, रास्ते से गुज़र रही अन्य महिलाओं ने की मदद, सूचना के एक घंटे से बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, जच्चा-बच्चा की जान जोखिम में,महिलाओं में आक्रोश pic.twitter.com/qjsiY02469
— Atal Tv (@AtalTv_UP) August 13, 2023
दरअसल, एक गर्भवती महिला को परिजन रिक्शे से अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और सड़क पर ही प्रसव हो गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रही महिलाओं ने मदद की है। हालांकि सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे की मौत हो गई है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर घटना को दुखद बताया है।
अत्यंत दुःखद !
योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त,
नहीं मिली एंबुलेंस तो सड़क पर दिया जन्म!अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस न मिलने पर लखनऊ में राजभवन के गेट पर ही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसकी मृत्यु हो गई।
भाजपा सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी राज्यपाल के… pic.twitter.com/1sT5f22tKY
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 13, 2023
