बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट एवं ओपेन जीम का उद्घाटन

बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट सहित ओपेन जीम का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने किया ।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ओपेन जीम फंक्शनल हो जाने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओपेन जीम तथा बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट का समुचित रख-रखाव करना अतिआवश्यक है। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। ओपेन जीम तथा कोर्ट को किसी प्रकार की क्षति नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बगहा-01 प्रखंड परिसर का भ्रमण किया । तत्काल उन्होंने सेवा काउंटर पहुंच कर्मियों तथा आवेदकों से फीडबैक लिया । उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सेवा काउंटर का संचालन नियमित रूप से ससमय होना चाहिए। कोई कर्मी काउंटर छोड़कर अन्यत्र नहीं जायेंगे। प्रखंड परिसर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समूचे प्रखंड परिसर में साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था करावें। कार्यालय के सभी कार्यो को ससमय निष्पादित कराया जाय। मौके पर पर प्रमुख, बगहा-1, चन्द्रावती देवी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा-01 आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *